भदोही में महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने बुधवार को सरपतहां स्थित सखी वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पीड़िताओं से मुलाकात कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। परिसर में 11 नवजात बच्चों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया। महिलाओं को बेबी किट का वितरण किया।