फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही के सीतामढ़ी में राष्ट्रीय रामायण मेले की शुरूआत, वैदिक मंत्रोचार के बीच नौ दिवसीय आयोजन होगा खास

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Jun 2025 03:40 PM IST

भगवान श्रीराम व जगत जननी माता सीता के सुपुत्रों लवकुश कुमारों के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ हुआ। नवमी मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और डीघ ब्लाक के त्रिस्तरीय पंचायत समिति प्रमुख मनोज मिश्रा ने मां गंगा की विधिवत अराधना व पूजन कर की। मुख्य मेला लवकुश कुमारों का जन्म आषाढ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि 4 जुलाई को होगा। गंगा पूजन आचार्य पं.बलस्टर शुक्ल ने वैदिक विधि विधान पूर्वक कराया। दोनों मुख्य अतिथियों ने लवकुश इंटर कालेज परिसर में बने कथा स्थल में बने व्यासपीठ का पूजन किया। इसके पश्चात मानस प्रवीण मनोज चतुर्वेदी ने श्रीराम कथा का शुभारंभ किया। संचालक मानस प्रवीण मनोज चतुर्वेदी शास्त्री ने सीतामढ़ी के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि मां सीता के द्वितीय निर्वासन की आश्रय स्थली महर्षि वाल्मीकि आश्रम में बीता था। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि जो लवकुश कुमारों का जन्म हुआ था। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गंगा स्नान दान दर्शन पूजन के साथ विशाल धार्मिक मेला का आयोजन होता है जिसमे लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। मौके पर अध्यक्ष मुन्नालाल पांडेय, रामकैलाश तिवारी, दिनेश सिंह, धमेंद्र सिंह, आनंद मिश्र, माताचरन तिवारी, महेश मिश्र, ज्ञानी मिश्र,राजेश चौबे, रामकृष्ण मिश्र आदि रहे। इसी तरह मौनी बाबा आश्रम में श्री राम कथा का शुभारंभ वैदिक विधि विधान से हुआ। नौ दिवसीय लवकुश जन्मोत्सव नवमी मेले की व्यवस्था का जायजा लेने मुख्य विकास अधिकारी बालमुकुंद शुक्ला बृहस्पतिवार को मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई पर जोर देते हुए दुकानदारों को निर्देश दिया कि पॉलीथीन का उपयोग न करें। कहा कि अधिक से अधिक कागज, पत्तल दोना का उपयोग करें। साफ-सफाई में लापरवाही दिखी तो जुर्माना की कारवाई होगी। सीडीओ ने गंगा स्नानार्थियों से गंगा की साफ सफाई रखने को कहा। उन्होंने मातहतों को गंगा तट की साफ सफाई का निर्देश दिया। उसके बाद महर्षि वाल्मीकि आश्रम, श्री सीता समाहित स्थल मंदिर, मौनी बाबा आश्रम आदि का निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को साफ सफाई रखने, पॉलीथीन का प्रयोग न करने का निर्देश दिया। मौके पर ग्राम सचिव संजय सिंह चौहान, प्रधान प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें