फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह ने राजनीति को जन सेवा बनाया, मनाई गई पुण्यतिथि; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 06:03 PM IST

कंसापुर स्थित सपा कार्यालय पर शुक्रवार को सपा के संरक्षक एवं सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। वक्ताओं ने समानता एवं सामाजिक न्याय के संघर्षों को समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि नेताजी ने हमें सिखाया कि राजनीति जनसेवा का माध्यम है। संघर्ष से ही परिवर्तन आता है और समाजवादी विचारधारा ही सच्चे अर्थों में न्याय, समानता और भाईचारे की नींव रखती है। नेताजी का दिखाया रास्ता और उनकी विचारधारा ही हमें एकता, समानता और भाईचारे की ओर ले जा सकती है।हम सब उनके आदर्शों पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुचाएं और उनके सपनों का न्यायपूर्ण, समतामूलक भारत बनाएं। इस मौके पर ह्रदय नारायण प्रजापति, राम किशोर बिंद, आरिफ़ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, सलाउद्दीन अंसारी, श्यामला सरोज, रामयज्ञ पाल, अजीत सिंह क्षत्रिय, कंचन सोनकर, काशीनाथ पाल, राजेंद्र दूबे, रोहित त्रिपाठी, प्रदीप वियोगी, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे। कस्तूरीपुर बाजार में सपा के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव खेत- खलिहान से निकलकर गरीबो और मजलूमों की लड़ाई लड़ी। इस मौके पर संतोष यादव, इसरार अहमद, रामधनी यादव, सौरभ, अभय, धर्मराज मौर्य, विकास पाल आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें