फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर किया पौधरोपण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 04 Jun 2026 09:42 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ सूबे के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें। कहा कि सरकार पांच जून को पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। भदोही में दो लाख पौधे रोपे जाएंगे। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे पौधरोपण के महत्व को समझाया। डीएम शैलेष कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के सफल आयोजन एवं वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। पौधरोपण स्थलों का चयन, पौधों की उपलब्धता और उनकी सुरक्षा एवं देखरेख की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, एसपी अभिनव त्यागी, एडीएम शुभांगी शुक्ला आदि रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें