भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र के औराई-मिर्जापुर मार्ग पर सहसेपुर के पास एक बाइक सवार की मैजिक में टक्कर होने मौत हो गई। बाइक सवार मिर्जापुर के सिखड़ भिस्कुरी निवासी था। वह मछली का व्यापार करता था। शनिवार की सुबह वह महराजगंज बाजार से मछली लेकर जा रहा था। मिर्जापुर जिले के सिखड़ भिस्कुरी निवासी बाबूलाल पुत्र रमेश सोनकर (26) मछली का व्यापार करता था। शनिवार की दोपहर वह महाराजगंज क्षेत्र से मछली खरीद कर मिर्जापुर अपने फूफा के यहां जा रहा था। अभी वह औराई-मिर्जापुर मार्ग के सहसेपुर गांव के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रही एक मैजिक की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।