हाथों में तिरंगा, मन में देशभक्ति का जुनून और एक किमी तक लगी लंबी लाइन में छात्र-छात्राओं का हुजूम...। मौका था अमर उजाला की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा का। बुधवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में ध्वजारोहण के बाद जैसे ही तिरंगा यात्रा निकली हर किसी के जबान पर सिर्फ एक ही आवाज थी, मां तुझे प्रणाम...। वीएनजीआईसी मैदान में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्या, सुशीला वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के प्रबंधक व प्रमुख समाजसेवी भोलनाथ शुक्ला, डीएफओ नीरज आर्या, डीएचओ ममता सिंह, सीओ भदोही अजय सिंह चौहान और डीआईओ पंकज गुप्ता ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।