फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं कर रहे कब्जा, नहीं हो रही सुनवाई, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 08:44 PM IST

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने दबंगों की ओर से लगातार किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान जिला सचिव कामरेड बनारसी सोनकर ने कहा कि जिले में दबंग भूमाफियाओं का बोलबाला बढ़ गया है। आरोप लगाया कि जिस तरह मोढ़ नरोत्तमपुर में दबंगों के द्वारा दिव्यांग संजय सोनकर की जमीन को हड़प लिया। प्रशासन से शिकायत के बाद भी दिव्यांग को न्याय नहीं मिल सका। जिले के तमाम इलाकों में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी में भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। जिससे दबंग भूमाफियाओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। मांग किया कि प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच कराए और न्याय दिलाए। मौके पर शिव बहादुर, ज्वाला प्रसाद, संजय कुमार, कबूतरा, पुष्पा, मनोरमा, गुनराजी, चन्द्रा और सरोज समेत अन्य रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें