औराई कोतवाली क्षेत्र के जेठूपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी श्यामसुंदर मिश्रा का 14 वर्षीय पुत्र मृदुल मिश्रा गंगा में नहाते समय डूब गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।