फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बोले खादी ग्रामोद्योग के सदस्य, देश में वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार की शिकार, चलेगा अभियान

खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि देश में वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है। भाजपा उसे बाहर निकालकर गरीब मुसलमानों का भला करना चाहती है। कुछ गिने-चुने लोग उक्त संपत्तियों पर दशकों से कब्जा जमाए है। ऐसे लोगों से जब छिनेगी तो उन्हें दिक्कत होगी। विपक्षी पार्टियों के लोग मुसलमानों को बरगला रहे हैं। वह मंगलवार को जोरईं स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। वक्फ बिल को लेकर विपक्ष तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहा है। विपक्ष के झूठ को दूर करने के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। भाजपा इसको लेकर गांव-गांव जाएगी और मुसलमानों को इस फैसले के बारे में बताएगी। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा मुस्लिम समुदाय को वक्फ के माध्यम से लूटा गया है। 31 प्रतिशत मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। 80 प्रतिशत वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकार हो चुकी है। सरकार उन संपत्तियों को गरीब मुसलमानों के हित में लगाना चाहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें