फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में अंर्तराज्यीय कुश्ती का आयोजन, पहलवानो ने दिखाया जौहर

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 10:26 PM IST

अमीरपट्टी स्थित मारूति धाम हनुमान मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को अंर्तराज्यीय स्तरीय कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग प्रांतो से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। बेहतर दावपेंच लगाकर धुरंधर पहलवानों ने जीत दर्ज किया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। स्वामी रामानंद मारुति नंदन कमेटी की ओर से आयोजित कुश्ती में यूपी, बिहार, पंजाब, बिहार, हरियाणा के अलावा नेपाल के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती देखने के लिए सुबह से ही दर्शकों की भीड़ जुट गई। पांच हजार से लेकर 51 हजार तक की कुश्ती हुई। गाजीपुर के मनोज कुमार ने पंजाब के सोनू पहलवान को चित किया। राजस्थान के कटप्पा पहलवान और अयोध्या हनुमानगढ़ी के बाबा नागेंद्र के बीच कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन अंत में नागेंद्र ने जीत दर्ज किया। महिला पहलवानों में गया बिहार की पुष्पांजलि और गोरखपुर की तनु के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें पुष्पांजलि ने जीत हासिल की। नेपाल के शंकर पहलवान और मध्य प्रदेश के ठाकुर दास पहलवान के बीच कुश्ती हुई। नेपाल के शंकर ने जीत दर्ज किया। नेपाली पहलवान शंकर थापा ने पहलवानों को चैलेंज किया। इसके बाद मिर्जापुर के मुजेहरा के यूपी केसरी लुलूर पहलवान के बेटे विदेशी ने नेपाल के पहलवान को धोबी पाट से चित कर दिया। महिला पहलवानों में सरिता पहलवान बिहार और तनु गोरखपुर के बीच कांटे की टक्कर हुई। इसमें सरिता ने जीत दर्ज किया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें