फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों की लापरवाही से खेत में काट रखी फसल में लगी आग; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Apr 2026 05:29 PM IST

कोतवाली के ज्ञानपुर देहात में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने के कारण खेत में काट कर रखे गए गेहूं के बोझ धूं-धूं कर जलने लगे। इस बीच यातायात प्रभारी राकेश सिंह की टीम व लोक गायक राजेश परदेशी के प्रयासों से पूरी फसल जलने से बच गई। ज्ञानपुर देहात निवासी गया यादव ने गांव के अपने दो बीघा खेत में गेहूं की खेती की थी। गेहूं पकने के बाद उन्होंने उसे कटवा कर खेत में ही जगह-जगह रखा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ अराजकतत्वों के द्वारा बीड़ी या सिगरेट जैसी ज्वलनशील जैसी चीजें चलाकर उधर फेंक दी गई थी। जिससे खेत में काटकर रखे गए गेहूं जलने लगे। देखते ही आग पूरे फसल में पकड़ने लगी। इस बीच पास के ही एक विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम से लौट रहे यातायात प्रभारी राकेश सिंह व लोकगायक राजेश परदेशी की नजर खेत में लगी आग पर पड़ी। आग को देखते ही बिना समय गंवाए सभी लोग खेत में पहुंचे और काट कर रखे गेहूं के बोझ को आग से दूर करने लगे। काफी प्रयासों के बाद भी करीब दो बिस्वा फसल जल गया। इस बीच किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिससे किसान की मेहनत की फसल बर्बाद होने बच गई। आग बुझाने में यातायात टीम से विशाल सिंह, देवचंद, विजय कुमार आदि का भी सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें