फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने पोती के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 08:25 PM IST

भदोही कोतवाली के एक गांव में एक दादा ने अपनी ही नाबालिग मासूम पोती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर दादा की करतूत सामने आ सकी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी दादा को गिरफ्तार भी कर लिया। कोतवाली के एक गांव निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग दादा रफीक अंसारी ने अपने सगे 5 वर्षीय नाबालिग पोती के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इस बीच मासूम के शोर मचाने पर उसके माता-पिता ने दादा को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जाता है कि पीड़ित के माता पिता ने अपने मासूम बेटी के चिल्लाने पर भागकर कमरे में पहुंचे तो देखा की उसके सगे पिता ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत और बलात्कार करने की नियत से उसके ऊपर चढ़ा हुआ था। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना 16 मार्च 2026 के भोर की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें