फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में लीडर समेत चार गांजा तस्करों पर लगा गैंगेस्टर, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 10:50 PM IST

ज्ञानपुर जिले की पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्ती कर रही है। बृहस्पतिवार को गिरोह बनाकर गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के लीडर समेत चार पर गैंगेस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि जीरो टोलेरेंस नीति के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। गैंग लीडर मुकेश कुमार पटेल निवासी ननकापुरा सरायइनायत प्रयागराज, धीरेंद्र कुमार पटेल निवासी चकहौदा सराय ममरेज प्रयागराज, श्याम कुमार भारतीय निवासी मसाढ़ी सरायममरेज प्रयागराज और आशीष पटेल फतेहपुर माफी फूलपुर प्रयागराज पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह गिरोह सक्रिय होकर तस्करी करता है। इनके भय व दहशत से समाज का कोई भी व्यक्ति उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराने अथवा गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है। धीरेंद्र पटेल पर 16 जबकि अन्य पर दो-दो प्राथमिकी दर्ज है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें