फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में सभासदों की गांधीगिरी, झाडू लगाकर दर्ज कराया विरोध प्रदर्शन, बोले जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, आवाज उठाते रहेंगे

खमरिया नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर धरना दे रहे सभासदों ने मंगलवार को कार्यालय के बाहर झाडू लगाकर विरोध दर्शाया। गांधीगिरी तरीके से विरोध कर रहे सभासदों ने कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जायेगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।सभासदों ने कहा कि वे लगातार विरोध प्रदर्शन कर नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाजों को नहीं सुना जा रहा है, लेकिन जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जायेगा। वें लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे। बताया कि वे प्रथम बोर्ड की बैठक के हुए फर्जी प्रस्ताव को रद्द करने, 500 मीटर के दायरे में 10 से 12 समरसेबल का बोर कराने, पेयजल पाइप लाइन विस्तार में हुए व्यापक धांधली, शौचालय में बंद ताले खोलने, नगर पंचायत में कार्य समिति का गठन आदि की जांच कराने की भी मांग कर रहे हैं। नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर पंचायत पहले डेढ़ वर्ष का हिसाब दे उसके बाद काम। कहा कि जब तक मंडलायुक्त और डीएम के स्तर से मामले को संज्ञान में नहीं लिया जाएगा, तब तक हर रोज सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें