उत्तर प्रदेश पुलिस आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली यूपी-112 के तहत भदोही को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पांच नई चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कॉर्पियो) आवंटित किया गया। नए वाहनों के शामिल होने से जनपद में यूपी-112 के तहत संचालित पीआरवी वाहनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सोमवार को पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर थानों पर रवाना किया। पाचों वाहनों को सीमावर्ती थाना दुर्गागंज, औराई, चौरी, ऊंज और कोइरौना भेजा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनकी तैनाती से क्षेत्र में पुलिस की पहुंच और प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।जिससे आम नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सकेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन वाहनों का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जाए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।