समाधान दिवस पर जब जिलाधिकारी पहुंचे तो खलबली मच गई। खुद जनसुनवाई की और संवाद करके हाल जाना। मामलों के निस्तारण पर निराशा जताई और फटकार लगाई। इसके साथ ही चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं पर ये हाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि थाना से लेकर राजस्व के मामलों के निस्तारण को लेकर अनदेखी की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिलाधिकारी ने इन मामलों पर खुद पहुंचकर हकीकत जानी और जांच के लिए टीम का गठन किया।