फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में सम्राट अशोक के जन्मोत्सव पर निकाली धम्म यात्रा, डाला गया जीवन पर प्रकाश

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 05 Apr 2025 07:16 PM IST

सम्राट अशोक क्लब की शनिवार को महान राजा अशोक का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा जंगीगंज-दौड़ियाही से शुरू होकर, महावीर होते हुए फिर जंगीगंज बाजार, वहिदा मोड़ से वापस लौटकर फिर जंगीगंज में संपन्न हुई। शोभायात्रा क़े दौरान लोग डीजे पर बज रहे गीतों पर नाचते थिरकते नज़र आए। ओमप्रकाश मौर्या ने कहा कि हमें अपने बच्चों को महापुरूषों के पदचिह्नों पर चलने को प्रेरित करना चाहिए। कहा कि मौर्य वंशकाल अब तक भारत का स्वर्णिम काल रहा है। जहां सम्राट अशोक अपने दादा चन्द्र गुप्त मौर्य के पदचिह्नों पर चलकर भारत को ऊंचाई पर ले गए। कहा कि देश को वर्तमान में ऐसे ही शासक की आवश्यकता है। इसी तरह खमरिया नगर में भी झांकी एवं धम्म यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी औराई नरेश कुमार सिंह ने राष्ट्रगान के साथ ही यात्रा को हरी झंडी दिखाई। विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार मौर्य ने पंचशील ध्वज और नगर अध्यक्ष तीर्थराज मौर्य ने सैक ध्वज फहराया। नगर भ्रमण के दौरान युवा देशभक्ति नारे लगाते हुए आगे बढ़े। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जनता के हितों पर ध्यान दिया। इसके पूर्व सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें