गोपीगंज कोतवाली के जंगीगंज चौकी अंतर्गत दवनपुर में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रणबहादुर गौतम (22) पुत्र स्वर्गीय कमलेश कुमार गौतम के रूप में हुई है। वह सुबह घर से बिना किसी को कुछ बताए साइकिल से निकला था।