फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के भ्रष्ट अधिकारियों की कराए जांच, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 08:47 PM IST

सशक्त समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को अभोली ब्लॉक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई संगठनों ने उनके धरने को समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने मांग किया कि अभोली ब्लॉक में भ्रष्ट अधिकारियों की जांच कराई जाए। कहा कि वे बीते 1757 दिनों से भूखा सत्याग्रह कर रहे हैं। जिले की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। बताया कि इस समय अभोली ब्लॉक में भ्रष्ट अधिकारियों के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोग अपनी फरियाद लेकर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। चेताया कि अगर सुनवाई नहीं होती है तो वे मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने भी समर्थन दिया। मौके पर सुग्रीव यादव, रामबाबू बिंद, विनोद कुमार शुक्ल, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, नन्हें लाल सरोज, मनीलाल यादव, नागेन्द्र प्रसाद पांडेय, सालिक राम आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें