फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास, VIDEO

मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत रविवार को ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर महत्वकांक्षी योजनाओं को कमजोर किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मजदूरों को समय से काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जिससे ग्रामीण गरीबों का जीवन संकट में है। कोऑर्डिनेटर सुरेश चंद्र मिश्रा व पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’ ने कहा कि सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस साजिश के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी। मांग किया कि मनरेगा में तत्काल पर्याप्त बजट आवंटन किया जाए, मजदूरी की दर बढ़ाई जाए और लंबित भुगतान शीघ्र किया जाए। कहा कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक मनरेगा बचाओ संग्राम जारी रहेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने किया। मौके पर राकेश मौर्य, विकास मिश्रा, दीनानाथ दुबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश दूबे, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, सुबुकतगीन अंसारी, त्रिलोकी नाथ बिंद आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें