सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सीएमएस डॉ. सुनील कुमार पासवान ने अपने स्टॉफ के साथ डायलिसिस यूनिट, निर्माणाधीन आईपीडी भवन का निरीक्षण किया। डायलिसिस मरीजों को मोटिवेट किया। यहां 13 बेड पर 104 मरीजों का डायलिसिस चल रहा है। उन्होंने यूनिट में मरीजों, तीमारदारों से बातचीत किया। सुविधाओं के बारे में पूछा। इसके बाद निर्माणाधीन आईपीडी भवन का निरीक्षण किया। कार्यों की गुणवत्ता परखी। इस दौरान छत पर पानी जमा था। उसे साफ कराया गया। बताया कि भवन में प्लास्टर लगाने का कार्य चल रहा है, जल्द ही पूर्ण होगा। मौके पर विक्रांत यादव, विनय सरोज, अमित राव, शुभा मिश्रा, बिना सिंह, राजकुमारी गौतम, वंदना, वीना, प्रिया आदि रहे।