फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भदोही पुलिस ने चोरी हुए 107 मोबाइल को कराए वापस

Pragati Chand Updated Wed, 22 Jul 2026 05:00 PM IST

भदोही जिले की पुलिस ने बुधवार को 107 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपा। बरामद मोबाइल फोन की कीमत कीमत 19 लाख 26 हजार रुपये है। पुलिस लाइन में सभी को मोबाइल सौंपते हुए एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को सीईआईआर पोर्टल, जनसुनवाई और डायल 112 के माध्यम से शिकायतें प्राप्त होते ही तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया था। मोबाइल के ईएमईआई नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज कर ट्रेसिंग विवरण का विश्लेषण किया गया। जिसके बाद 107 चोरी हुए मोबाइल बरामद किए गए। बताया कि ज्ञानपुर के 24, गोपीगंज के 16, कोईरौना से सात, भदोही से 13, चौरी से आठ, औराई से 15, ऊंज के चार, सुरियावां के 17 और दुर्गागंज थाना क्षेत्र के तीन मोबाइल बरामद किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें