बाजार स्टेशन रोड पर सालों से चली आ रही जलजमाव की समस्या को लेकर बुधवार को लोग सड़क पर उतर आए। नाराज व्यापारी और नेताओं ने सड़क पर हुए जलजमाव में धान की रोपाई कर विरोध जताया। मांग किया कि अगर जल्द सड़क की मरम्मत नहीं की जाती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों ने भदोही तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा।