फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबरीष तिवारी बने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा प्रदेश अध्यक्ष, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 08:07 PM IST

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की ओर से डगडगपुर सगरा में रविवार की शाम भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीष तिवारी के आवास पर आयोजित भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम में अंबरीष को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित पंकज दीक्षित ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। आयोजन में हरि-कीर्तन, पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत ऋतिक तिवारी म्यूजिकल ग्रुप ने भगवान परशुराम और ब्राह्मण समाज पर आधारित गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। अतिथि कलाकारों में राजेश परदेसी, प्रदीप शुक्ला, मुरारी द्विवेदी, अजय दुबे, अंश तिवारी, अभिषेक तिवारी और महिला कलाकारों में उषा इलाहाबादी और प्राची उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंबरीष ने सभी का आभार जताया। वहीं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा दिलाया। मौके पर महेश पांडेय, राजकुमार दीक्षित, अरविंद मिश्रा, धनंजय दीक्षित, विजय दुबे, अंकित शुक्ला, टिंकू शुक्ला, योगेश पांडे, योगेश तिवारी, विष्णु पांडे, अमित मिश्रा, प्रमोद तिवारी, छोटेलाल तिवारी आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें