फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में बिना मुआवजा जमीन अधिग्रहित करने का आरोप, सड़क निर्माण पर किसान नाराज, सौंपा ज्ञापन

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2024 05:44 PM IST

ज्ञानपुर स्थित अभोली ब्लॉक के भिखमापुर गांव के दर्जनों किसानों ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कार्य हो रहा है। जिसमें उनकी जमीन का बिना मुआवजा दिए जबरदस्ती अधिग्रहित की जा रही है। डीएम को सौंपे ज्ञापन को सड़क निर्माण रोके जाने की मांग की। किसानों ने बताया कि उन लोगों की जमीन भीखमापुर में स्थित है। बताया कि भिखमापुर से बिठौली बरौत मार्ग इन लोगों के खेत के बीचो-बीच से जा रहा है। उस में अधिकारियों ने मुआवजे की बात कही थी, लेकिन उन्हें उनकी जमीन का अब तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। उनकी जमीन का अधिग्रहण भी नहीं किया गया है। इसके बाद भी खेत में जबरन सड़क निर्माण और उसके दोनों तरफ 50-50 फीट अधिग्रहण कर खंभा लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसको लेकर ऐतराज भी जताया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। मांग किया कि अगर निर्माण कराना है कि किसानों को उचित मुआवजा देकर उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें