ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सूरत जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ दिखी। रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर दानापुर-उधना एक्सप्रेस के आने की सूचना मिलते ही यात्रियों की लंबी कतार लग गयी। करीब तीन से चार दर्जन यात्रियों ने लाइन में लगकर चालू टिकट लिए, लेकिन ट्रेन आने के बाद पूर्व से ही भारी भीड़ होने के कारण कुछ ही यात्री ट्रेन पर चढ़ पाए। बाकि नहीं जा पाए। गौरतलब है कि ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर हर बुधवार को दो उधना ट्रेन आती है। शेष बचे यात्री वाराणसी-उधना से गए। प्लेटफार्म ट्रेन पर पहुंचने पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति रही।