फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भदोही में अधिवक्ताओं का विरोध, एक्ट वापस लेने की मांग, रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी

डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव भी किया। अधिवक्ता एक्ट में संसोधन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने एक्ट वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा और न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिलाध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में अधिवक्ता इस एक्ट का विरोध कर रहे हैं। यह अधिवक्ता हितों के खिलाफ है। अधिवक्ता किसी भी हाल में किसी डीड राइटर को बैनामा करने की अनुमति नहीं देंगे। कहा कि अगर ऐसा हुआ तो अधिवक्ता डीड राइटर को कचहरी परिसर से बाहर निकाल देंगे। नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने इस एक्ट को वापस लेने की मांग की। वहीं मांगों संबंधी पत्रक जनपद न्यायाधीश, डीएम, अस्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष, समेत अन्य को पत्रक भेजा। इस दौरान दीपक पांडेय, बृजेन्द्र सिन्हा, तेज बहादुर यादव, सुनील यादव, प्रवीण तिवारी, शिवप्रकाश सरोज, संतोष सिंह, रागिनी तिवारी, विनय शुक्ल, सौरभ कुमार, जटाशंकर प्रजापति आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें