गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने कपड़ा की दुकान में हुए चोरी के मामले में आरोपी रिंकू को शुक्रवार की रात में काली मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 912 रुपये नकद, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। असलहा बरामदगी होने पर आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई।