फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में भत्ता न मिलने को लेकर हंगामा

Rohit Singh Updated Sat, 23 May 2026 06:17 PM IST

गौर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में जमकर गहमागहमी हुई। हालांकि बाद में ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। तब जाकर बैठक में आगे की कार्रवाई पूरी हुई। इस बीच क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों से कार्य योजना के प्रस्ताव मांगे गए। शनिवार को ब्लाॅक प्रमुख कांति शुक्ला की अध्यक्षता में गौर ब्लाॅक के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के शुरू होते ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक भत्ता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से बैठक में आने-जाने का भत्ता उन्हें नहीं मिला है। जिसको लेकर हुए बैठक के बीच में ही हंगामा करने लगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें