फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रेया में निकाली गई तिरंगा यात्रा हर्रैया, एक सप्ताह चलेगा अभियान

रोहित सिंह Updated Thu, 15 May 2025 06:22 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम तिरंगा यात्रा के क्रम में हर्रैया क्षेत्र में एक सप्ताह तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने स्कूली छात्र छात्राओं व शिक्षकों संग बृहस्पतिवार को इसकी शुरुआत की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में 14 से 23 मई तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया है। हर्रैया तहसील के गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी व कालेज आफ साइंस के छात्र, छात्राओं व शिक्षकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया से मुरादीपुर चौराहे तक व सौ शैय्या अस्पताल से हर्रैया स्थिति बभनान चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें