फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा केंद्र में हुई चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार

रोहित सिंह Updated Wed, 16 Apr 2025 05:55 PM IST

थाना मुण्डेरवा पुलिस, स्वाट व सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास से जन सेवा केन्द्र से ताला तोड़ कर चोरी के मामले का पर्दाफाश किया गया है। इसमें शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन लैपटाप व छह हजार रुपये नगद बरामद किया गया। एसपी अभिनंदन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक यादव, अखिलेश यादव और विपिन यादव निवासी हरखौलिया उर्फ मटियरिया थाना लालगंज शामिल हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर मुंडेरवा के गोदमवा मोड़ से दोपहर 1.40 बजे गिरफ्तार किया गया। एक अप्रैल की रात बरड़ाड बोदवल स्थित जन सेवा केन्द्र में चोरी हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें