राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को हाई स्कूल, संस्कृत और इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से परीक्षार्थी बेहद उत्साहित होते निकलते दिखे। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सरल था और इसे पूरा हल करने में जरा सी भी परेशानी नहीं हुई।