कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की दोपहर में छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी बेहुली निवासी हद्दीश (73) को उसके घर से सोमवार को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पॉक्सो व एससी-एसटी एक्क्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया है।