सरयू नदी के बाढ़ के पानी से सुविका बाबू गांव टापू बन गया है। यहां प्रशासन ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए दोपहर से ही दो मोटर बोट की व्यवस्था की है। ग्रामीण फिर से मोटरबोट के सहारे गांव से बाहर निकल पा रहे हैं। वहीं सुविका बाबू गांव के बगल स्थित आशिंक टेढवा गांव के आधा दर्जन घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन घरों में नदी का पानी घुस गया है। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने सुबिका बाबू गांव का मोटरबोट से जायजा लिया।