जिले के थाना कोतवाली परिसर स्थित सीसीटीएनएस कार्यालय तथा चौकी बड़ेवन के सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण कार्य पूरा होने के बाद शनिवार को दोनों का औपचारिक उद्घाटन किया गया। एसपी अभिनन्दन ने एएसपी श्यामकान्त, सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी और नागरिकों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रभारी चौकी बड़ेवन जितेन्द्र सिंह, प्रभारी चौकी सिविल लाइन्स अजय सिंह समेत पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।