थाना लालगंज के चौकी कुदरहा क्षेत्र की महिला को झांसा देकर घुमाने के आरोपी सिपाही गिरजा शंकर वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उसके विरुद्ध एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर सिपाही घुमाता है। 31 दिसंबर को महिला को अपनी कार में सिपाही घुमाने ले गया था। उसके पति को पता चला तो रास्ते में उसने अपनी पत्नी को सिपाही के साथ पकड़ा था। जिसके बाद मारपीट हुई थी। सीओ रुधौली ने बताया कि आरक्षी को लइन हाजिर कर दिया गया है।