थाना छावनी क्षेत्र में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। अभियान के दौरान भारी मात्रा में लहन तथा अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण व सामग्री बरामद कर मौके पर नष्ट की गई। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद और आबकारी निरीक्षक अंगद गौड़ ने अपनी टीम के साथ किया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के माझा इलाके में संचालित अवैध शराब भट्टियों के खिलाफ की गई, जहां टीम ने छापेमारी कर अवैध कारोबार को ध्वस्त किया।