विकास क्षेत्र बहादुरपुर के नगर बाजार में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। पीएम श्री कंपोजिट कोठवा भरतपुर खो-खो, कबड्डी, दौड में प्रथम, संविलियन विद्यालय नौली द्वितीय और पगार व निरंजनपुर तृतीय स्थान पर रहे।