बुधवार शाम करीब चार बजे बड़ेवन चौराहा पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात बाधित हो गया। बस्ती शहर से बड़ेवन और हरदिया की ओर जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही बड़ेवन चौकी की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हुआ।