राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया वा केंद्रिय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने गन्ने के मूल्य में एक सत्र के लिए ₹30 की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस निर्णय से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जोर देकर कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में पहले कभी किसी मुख्यमंत्री ने एक सत्र में गन्ने का मूल्य ₹30 नहीं बढ़ाया। यह फैसला बिना किसी आंदोलन या मांग के, किसानों की बढ़ती लागत को समझते हुए लिया गया है। राज्य सरकार के इस भाव वृद्धि के निर्णय से प्रदेश के किसानों को सीधा-सीधा ₹3000 करोड़ का लाभ मिलेगा। यह राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे किसानों के जेब में पहुंचेगी और भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाएगा।