कलवारी पुलिस और सर्विलांस टीम ने यौन शोषण के 25 हजार के इनामी वांछित सिद्धार्थनगर जिले के कठेला थाना क्षेत्र के झकहिया निवासी शफीकुर्रहमान को मुंबई से गिरफ्तार कर मंगलवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर रखा था।