फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में किया कार्यक्रम का आयोजन

रोहित सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 06:20 PM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री असीम अरुण ने 10वीं तथा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 1000 बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति इस बात का जीवंत प्रमाण है कि इस देश में ज्ञान, विवेक और बौद्धिक परंपरा की कभी कमी नहीं रही। चाहे वह स्वामी विवेकानंद जैसे महान विचारक हों या आज के नव युवा, सभी भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें