थाना क्षेत्र के पेठिया लश्करी ग्राम पंचायत के नियामतपुर गांव में बीती रात प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर घर के बाहर सो रहे चारपाई पर सो रहे सत्रह वर्षीय किशोर को गोली मारी दिया। जिससे किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 दुबौलिया पुलिस पहुंची वहीं परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गये जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।