बस्ती के सरकारी अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद तिमारदार ने खूब तांडव मचाया। तीमारदार ने अस्पताल में रखी कुर्सी और मेज को फेंकना शुरू कर दिया। मृतक के रिश्तेदार का आरोप है कि डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचे जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टर का कहना है कि, मरीज जब लाया गया था उस वक्त तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।