फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ये कैसा निर्माण कार्य... लखीमपुर खीरी में बनते ही दरकने लगी भीरा-पलिया मार्ग की पुलिया

मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Aug 2024 01:06 PM IST

लखीमपुर खीरी जिले में 25 दिन पहले बाढ़ के पानी में कटी भीरा-पलिया मार्ग पर पुलिया निर्माण के बाद फिर दरकने लगी है, जबकि इस स्थान पर अभी मरम्मत कार्य ही चल रहा है। पुलिया कट जाने के बाद से इस मार्ग पर बसों का संचालन बंद है। आठ जुलाई को आई बाढ़ में भीरा- पलिया मार्ग पर अतरिया के पास पुलिया और सड़क कट गई थी। बाढ़ का पानी कम होने के बाद एनएचएआई ने पुलिया निर्माण कराया। बनते ही पुलिया एक किनारे पर फिर दरकने लगी है। बीच में पड़ी दरार के साथ मार्ग भी किनारे से कट गया है। नीचे पानी रिसने से पुलिया पर खतरा मंडराने लगा है। पुलिया पर पानी के बहाव के विपरीत किनारे बोरियां डालकर पटान का काम किया गया है। पुलिया के आगे जहां-जहां मार्ग क्षतिग्रस्त है, वहां किनारों पर बोरियां डालकर गड्ढों को भरा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें