बरेली के आंवला में अलीगंज बस स्टैंड रोड स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय प्रसूता काजल की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ मौके से भाग गया। अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है।