फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति को भेजा गया जेल

थाना भमोरा क्षेत्र के गांव दलीपुर में शनिवार रात अपनी पत्नी पुष्पा की हत्या करने वाले कुंवरसेन उर्फ ऋषिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह काफी समय लुधियाना में रहा जहां मजदूरी करता था। वहीं पर बिहार की निवासी युवती पुष्पा देवी भी मजदूरी करती थी। उन दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। तीन महीने पहले उसने पुष्पा से शादी कर ली,फिर अपने घर दलीपुर चला आया। उसने बताया कि वह पत्नी के चाल चलन पर शक करता था। शनिवार रात उसने काफी शराब पी रखी थी। पत्नी से उसने खाना देने को कहा। इसी दौरान उसका विवाद हो गया और उसने घर में रखे आलू छीलने वाले चाकू और सब्जी काटने वाले दूसरे चाकू से पुष्पा की हत्या कर दी। नशा उतारने पर उसे हत्या का अफसोस हुआ। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी ने पति की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है, उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें