फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित मौर्य हत्याकांड: मीरगंज में ग्रामीणों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, भाजपा विधायक भी दिखे साथ

मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 07:28 PM IST

हल्द्वानी में हुए अमित मौर्य हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए बरेली के मीरगंज क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में मीरगंज से भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी लोगों के साथ खड़े दिखाई दिए। प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नारेबाजी के दौरान विधायक भी हाथ उठाते दिख रहे हैं। इस पर विधायक डीसी वर्मा का कहना है कि वह वहां से गुजर रहे थे। रास्ते में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन करने वालों ने गाड़ी रोक ली तो उन्हें गाड़ी से उतरना पड़ा। ग्रामीण उनके सामने ही पुष्कर धामी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे थे। जब विधायक से पूछा गया कि आप नारेबाजी के दौरान हाथ क्यों उठा रहे थे, इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें