बरेली के जीआईसी ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। इसके अलावा छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिन पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।