बरेली के मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में घर की चहारदीवारी पर फाइबर शीट लगवाने के विवाद में पड़ोसियों ने पिटाई कर धक्का दिया तो बुजुर्ग हरबंस लाल की मौत हो गई। उनके बेटे हेमंत ने दूसरे समुदाय के पड़ोसी पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को स्टेडियम रोड पर रखकर परिजनों ने बृहस्पतिवार को जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की है।